RANCHI: बिहार बंद से पूरा झारखंड परेशान है। झारखंड से रेलयात्रा करने बाले मुसाफिरों के लिए हर पग पर अग्निपथ मुसीबत का सबब बनता जा रहा है। जो यात्री जहां है वहीं फंसे हुए हैं। जान जोखिम में यात्रा करने वाले इन मुसाफिरों की मुसीबत बनता जा रहा है। प्रशासन पुरी तरह आग और हिंसा रोकने में असफल साबित हुई है।
इस बीच रेलेव के प्रशासनिक अधिकारियों को ट्रेन का परिचालन रोकना पड़ा है। अग्निपथ पर मचे बवाल के बीच रांची की 12 ट्रेन रद्द कर दी गई है। जो यात्रियों की परेशान को और बढ़ा रहा है। केंद्र सरकार की सैन्य बलों में भर्ती से जुड़ी अग्निपथ योजना पर देश के अनेक हिस्सों में मचे बवाल के बीच रेलवे ने रांची मंडल की 12 ट्रेन को रद्द कर दिया है। कई ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित करके चलाया जा रहा है।
रांची रेल मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी निशांत कुमार की माने तो पूर्व-मध्य रेलवे एवं पूर्व-रेलवे के क्षेत्र में छात्र-आंदोलन के कारण रांची रेल मंडल से परिचालित 12 ट्रेन को अब तक रद्द किया जा चुका है। कुछ अन्य ट्रेन के बारे में आज की परिस्थितियों के हिसाब से फैसला लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपद्रव के चलते कई ट्रेन का मार्ग भी परिवर्तित कर दिया गया है।
निशांत कुमार के मुताबिक, जिन ट्रेन को फिलहाल रद्द किया गया है, वे इस प्रकार हैं-
- ट्रेन संख्या 18624, हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस
- ट्रेन संख्या 12019, हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस
- ट्रेन संख्या 12020, रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस
- ट्रेन संख्या 12826, आनंदविहार-रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
- ट्रेन संख्या 15028, गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस
- ट्रेन संख्या 18625, पूर्णियाकोर्ट-हटिया एक्सप्रेस
- ट्रेन संख्या 18623, इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस
- ट्रेन संख्या 12365, पटना-रांची जन शताब्दी एक्सप्रेस
- ट्रेन संख्या 18621, पटना-हटिया एक्सप्रेस
- ट्रेन संख्या 15027, हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस
- रांची-दुमका एक्स्प्रेस
- रांची-गोड्डा एक्स्प्रेस
रांची से संवाददाता गौरी रानी की रिपोर्ट