GIRIRDIH: राज्य में स्थानीय नीति और नियोजन नीति का आधार 1932 का खतियान लागू किए जाने पर तिसरी प्रखंड में झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ झंडा बैनर के द्वारा अपने आवास से तिसरी चौक होते हुए गांधी मैदान तक जुलूस निकाला गया।
प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल और कई कार्यकर्ताओं के बीच गुलाल लगाकर हेमंत सरकार को बधाई दिया। एक एक कार्यकर्ता उत्साहित हो कर जशन में डूबे दिखे।
झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल ने कहा हेमंत सरकार द्वारा आंगनबाड़ी सेविकाओं के मानदेय वृद्धि, पारा शिक्षक को सहायक शिक्षक के साथ मानदेय में वृद्धि और ओबीसी आरक्षण को 27 फीसदी किए जाने पर काफी उत्साहित है।
इस मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष मोहमद मुनीब उद्दीन अंसारी, उमेश राम, मोहम्मद अजीम, सुरेश मरांडी, मतियुष हेंब्रम, सामेल मुर्मू, ,मनोज यादव आदि लोग मौजूद थे।
गिरिडीह तिसरी से रिपोर्टर मनोज लाल बर्नवाल की रिपोर्ट