PATNA: सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पहुंचे। जहां उनकी मुलाकात लालू प्रसाद यादव से हुई। राबड़ी आवास से बाहर निकलते हुए सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि लालू प्रसाद यादव से शिष्टाचार मुलाकात की है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे के दौरान हमारे दफ्तर आए थे। उनसे मुलाकात हुई थी। विपक्ष एकजुट हो इस बात पर चर्चा भी हुई थी। इसको लेकर लालू यादव से भी आज हमने मुलाकात की है। राज्य एवं केन्द्र की राजनीति पर बहुत सारी बातें हुई हैं। जिसमें देश को बचाना है। संविधान को बचाना है। धर्मनिरपेक्ष गणराज्य को बनाना है।
यह हासिल करना है तो भाजपा को सत्ता से दूर रखना है। मोदी सरकार को हटाना होगा। 1996 में जब संयुक्त मोर्चा बना था तब देवगौड़ा प्रधानमंत्री बने थे। जब अटल बिहारी वाजपेई पीएम बने थे तब एनडीए ने उनको प्रधानमंत्री बनाया था।
वहीं जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने थे तब यूपीए ने उनको प्रधानमंत्री बनाया था।सब विपक्ष 2024 का लोकसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ेगी। 2024 की चुनाव और हर एक अपने राज्यों में मजबूती से बीजेपी के सामने लड़ेगी। सब धर्मनिरपेक्ष पार्टी एक साथ होना चाहिए।
संविधान को बचाना हमारा उद्देश्य पहले सभी पार्टियों में गठबंधन होगी उसके बाद ही प्रधानमंत्री पद के लिए चर्चा की जाएगी। कांग्रेस भी हमारे साथ इकट्ठी है। सबका मकसद एक ही है। लालू प्रसाद यादव से मुलाकात तकरीबन पांच 6 साल बाद उनके आवास पर मुलाकात हुई है।
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट