खगड़िया: जिला सभागार कक्ष में जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष की अध्यक्षता में जिला स्वीप कोर कमिटी की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में की जाने वाली स्वीप की गतिविधियों पर जानकारी ली गयी। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि स्वीप के तहत जिले में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों के चलाया जाएगा। नए मतदाताओं, महिला , पी डब्ल्यू डी,वृद्धजन मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए कार्ययोजना बनाई जाए। कोरोना संक्रमण को लेकर सामाजिक दूरी का अनुपालन व मास्क का उपयोग करते हुए कार्यक्रम को संचालित करने के निदेश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। निदेश दिया गया कि प्रभात फेरी,सायकिल मार्च,कैंडिल मार्च,शपथ ग्रहण,मुहर ,स्टीकर,पम्फलेट, फ्लेक्स,नुक्कड़ नाटक,शार्ट फ़िल्म ,ऑडियो वीडियो माध्यम तथा अन्य सभी उपयुक्त माध्यम को मतदाताओं को शिक्षित व जागरूक करने के लिए अपनाया जाए। कोरोना संक्रमण के दौरान बिहार आये सभी कामगारों की भागीदारी मतदान में हो इसके लिए भी गतिविधियों को चलाया जाए। स्वीप की सभी गतिविधियों को व्हाट्सएप,फेसबुक व ट्विटर पर भी अपलोड किया जाए।
बैठक में उप विकास आयुक्त राम निरंजन सिंह,अपर समाहर्ता शत्रुंजय कुमार मिश्रा, जिला लोक निवारण पदाधिकारी भूपेंद्र यादव, जिला पंचायती राज पदाधिकारी संजय वर्मा,जिला आपूर्ति पदाधिकारी आदित्य कुमार पीयूष,जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी जितेंद्र कुमार , अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया धर्मेंद्र कुमार,प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राज ऐश्वर्या,जिला शिक्षा पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता राजन कुमार मौजूद थे।