PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना के राजीव नगर इलाके के रिहायशी इलाके आशियाना नगर फेज 1 से सामने आ रही है। जहां बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला स्कूल टीचर से दिनदहाड़े चेन छीनकर फरार हो गए। घटना आशियाना नगर फेज 1 पार्क के समीप की है।
बताया जाता है कि पीड़ित महिला कंचन दुबे जीडी गोयन्का पब्लिक स्कूल में शिक्षिका हैं। घटना को लेकर महिला ने बताया कि स्कूल से छुट्टी के बाद वह आशियाना नगर अपने घर लौट रही थीं। तभी स्कूल बस से उतरकर घर जाने दौरान एक बाइक पर सवार दो लूटेरों ने निशाना बनाते हुए चेन छीन लिया। वहीं लूटेरों ने उक्त महिला टीचर को लूट के दौरान धक्का भी मारा। जिसके महिला शिक्षिका को चोटें भी आईं है।
महिला ने बताया कि डायल 112 पर घटना की जानकारी देने बाद भी 1 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पीड़ित परिवार ने पटना पुलिस से निवेदन किया है कि पुलिस सुनसान इलाका रहने के कारण इलाके में पुलिस की गस्ती बढ़ाई जाए।
पटना से अजय कुमार की रिपोर्ट