पटना में पार्षद पति पर ताबड़तोड़ हुई है। सोमवार सुबह दीघा इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने नीलेश यादव उर्फ नीलेश मुखिया को 5 गोलियां मारीं। गंभीर हालत में उसे कुर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्हें रुबन हॉस्पिटल भेजा गया है। उनके साथ 2 थानों की पुलिस और 20 से 25 समर्थक भी हैं। नीलेश मुखिया का दीघा इलाके में काफी दबदबा है।
बताया जाता है कि दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने नीलेश पर फायरिंग की और मौके से भाग निकले। नीलेश मुखिया की पत्नी सुचित्रा सिंह वार्ड 22-बी से पार्षद हैं।
नीलेश मुखिया खुद वार्ड पार्षद रहे हैं और अब उनकी पत्नी इसी पद पर हैं। पाटलीपुत्रा कॉलोनी के P&M मॉल स्थित गली में उनका घर है।