ROHTAS : एक और जहां रामनवमी के मौके पर पूरा देश श्री राम की भक्ति में लीन था जगह जगह पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। तो वहीं दूसरी ओर बिहार के 2 जिले सासाराम और नालंदा का वातावरण तनावपूर्ण हो गया दोनों जिले जल रहे थे। बता दें स्थितियों पर काबू पाने के लिए दोनों जिलों के डीएम और एसपी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं।
वहीं वरीय अधिकारियों की भी टीम नालंदा के बिहार शरीफ में भेजी गई है। हालांकि फिलहाल अभी स्थिति काबू में है ,धारा 144 लागू कर दिया गया है और इंटरनेट सेवाएं दोनों जिलों की बाधित कर दी गई है। लेकिन इसी बीच चिंता की विषय है कि, कल गृह मंत्री अमित शाह बिहार के सासाराम जिले में सम्राट अशोक की जयंती में शामिल होंगे।
लेकिन सासाराम की स्थिति काफी हिंसक और तनावपूर्ण है। इसको लेकर प्रशासनिक चुनौतियां बढ़ गई है। एडीजी मुख्यालय के अनुसार 1st और नो डीएसपी की टीम सासाराम भेजी जा रही है। इतना ही नहीं सुरक्षा के प्रोटोकॉल के तहत कई टीमें गृह मंत्री की सुरक्षा में तैनात होंगी। इसके साथ ही बिहार पुलिस मुख्यालय इस घटना पर पैनी नजर रखे हुए हैं। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी अधिकारियों को कई सारे दिशा निर्देश मिले हैं।
पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट