PATNA : बिहार पुलिस के विशेष कार्य बल द्वारा वर्ष 2022 में नक्सल तथा अपराधकर्मियों के विरुद्ध चलाये गए अभियान में अर्जित उपलब्धियाँ आज बिहार के पटना मुख्यालय में चर्चा का विषय बनी। ये तमाम जानकारियां बिहार एडीजी जे एस गंगबार ने मीडिया से बात करते हुए पूरी जानकारी दी।
बिहार पुलिस के विशेष कार्य बल के द्वारा राज्य में शान्ति व्यवस्था स्थापित करने तथा कानून का राज बनाए रखने हेतु नक्सल / संगठित अपराध के विरुद्ध निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। अनवरत चलाए जा रहे अभियान में वर्ष 2022 में अर्जित की गई उपलब्धियों का ब्योरा निम्नवत है :-
वर्ष 2022 में बिहार पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) प्रभाग की नक्सल तथा अपराधकर्मियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में अर्जित उपलब्धियाँ:-
वर्ष 2022 में कुल 57 नक्सलियों की गिरफ्तारी की गई, जिसमें 05 नक्सली 50 हजार के घोषित इनामी था तथा 01 नक्सली (गोपाल दास, सा० गोवड्डा, थाना हवेली खड़गपुर, जिला मुंगेर) एक लाख के घोषित इनामी था ।
वर्ष 2022 में कुल 283 मोस्ट वाण्टेड अपराधियों की गिरफ्तारी की गई, जिसमें 15 अपराधी 50 हजार के तथा 04 अपराधी 25 हजार के घोषित इनामी था ।
बिहार पुलिस के एस०टी०एफ० इकाई के द्वारा वर्ष 2022 में कुल 14 रेग्यूलर हथियार भी जप्त किये गयें, जिसमें 03 AK-47 एवं 01 AK-56 भी शामिल है। पुलिस से लूटी गई 05 हथियार को भी बरामद किया गया है।
वर्ष 2022 में बिहार पुलिस के द्वारा 33 नक्सली / अपराधी को बिहार राज्य के बाहर (उत्तर प्रदेश, दिल्ली, झारखण्ड, छतीसागढ़, हरियाणा, महाराष्ट्रा एवं पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार किया गया।
पटना से क्राईम रिपोर्टर अजय कुमार की रिपोर्ट