VARANSHI: बड़ी खबर यूपी के बाराणसी से है जहां भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के आत्महत्या के मामले में अब कई कड़ियां जुड़ती चली जा रही है। रविवार को वाराणसी के सारनाथ स्थित होटल के कमरे में अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला था। पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है। आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या किया या उसकी हत्या हुई है इस एंगल से भी पुलिस तप्तीश कर रही है।
इसी बीच सोमवार को मुंबई से वाराणसी आकांक्षा दुबे का शव लेने पहुंचे परिजनों ने बॉयफ्रेंड भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके बड़े भाई पर गंभीर आरोप लगाया है। अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे का आरोप है कि 21 मार्च को हुए विवाद के बाद उसे कई बार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
आकांक्षा दुवे की मां मधु दुबे का आरोप है कि समर सिंह का बड़ा भाई संजय सिंह ने कुछ दिन पहले आकांक्षा दुबे की हत्या कराने की धमकी दी थी। मधु दुबे का आरोप है कि समर सिंह के बड़े भाई ने 21 तारीख को यह धमकी आकांक्षा दुबे को दी थी और 25 तारीख को उसका शव होटल के कमरे में मिला।
सिंगर समर सिंह पर आरोप लगाते हुए आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने कहा कि समर सिंह चाहता था कि आकांक्षा दुबे सिर्फ उसके साथ ही काम करें और किसी के साथ नहीं। जब वह किसी और के साथ काम करने के लिए जाती थी तो उसे मानसिक रूप से टॉर्चर समर सिंह करता था। मधु दुबे का आरोप है कि जब वह दूसरे के साथ काम करने लगी तो समर सिंह उसका पहले का पैसा भी नहीं दिया। जब समर सिंह आकांक्षा दुबे को टॉर्चर करता, मारता – पीटता तब उससे मैंने भी पूछा था कि क्यों ऐसा कर रहा है।
वाराणसी से सुरभि सिंह की रिपोर्ट