बांका के अमरपुर थाना अंतर्गत महादेवपुर -कसबा मुख्य मार्ग में धर्मराय बेला बांध के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक वृद्ध महादेवपुर गांव का उपेंद्र शर्मा थे। घटना शनिवार की देर रात की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया।
धर्मराय गांव के कई लोगों ने बताया कि सुबह टहलने के निकले तो सड़क किनारे क्षतिग्रस्त हालत में साइकिल पड़ा था। और एक वृद्ध सड़क किनारे गड्ढे में मृत पड़ा था। बेला बांध में शव पड़ा रहने की सूचना पर आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंचे। तब शव का पहचान महादेवपुर गांव के उपेंद्र शर्मा के रूप में किया गया। सूचना मिलने पर मृतक के पौत्र संदीप शर्मा एवं अन्य परिजन पहुंचे। बताया कि उपेंद्र शर्मा अठमाहा गांव के निरंजन सिंह के यहां फर्नीचर बनाने गए था। जब शनिवार की देर संध्या तक वापस घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू किया। लेकिन पता नहीं चल पाया। आपको बता दें की मृतक का एकमात्र पुत्र विश्वकर्मा शर्मा है। जो बंगलुरु में प्राइवेट नौकरी करता है।
अमरपुर इंस्पेक्टर बिनोद कुमार ने बताया कि मृतक महादेवपुर गांव का उपेंद्र शर्मा है जो फर्नीचर मिस्त्री बताया जा रहा है, शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर भेज दिया गया है। परिजन के बयान पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।