JAMUI: रक्तदान महादान है। इसी उद्देश्य के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरे देश मे साप्ताहिक रक्तगट (रक्त जांच शिविर) के माध्यम से युवाओं का रक्त जांच अभियान शुरू किया गया। जमुई विद्यार्थी परिषद द्वारा आरसीएसएम कोचिंग सेंटर में सैंकड़ो छात्र-छात्राओं का रक्तगट किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति विकास प्रसाद सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित हुए। शिविर में दीप प्रज्वलित कर रक्तगट अभियान का शुभारंभ किया गया।
उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विकास प्रसाद सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विश्व की सबसे बड़ी छात्र संगठन होने के नाते राष्ट्रहित की बड़ी जिम्मेवारी भी है। परिषद छात्र हित के अलावे लगातार रचनात्मक कार्यो को भी करती चली आ रही है। चाहे छात्राओं को मानसिक, शारीरिक के साथ साथ मनोवैज्ञानिक तरीके से मजबूती हेतु मिशन साहसी कार्यक्रम, बृक्षारोपण सहित अन्य कार्य शामिल है।
आज यूक्रेन-रूस युद्ध को लेकर पूरे विश्व मे उपापोह की स्थिति बनी हुई है। माँ भारती के दुश्मन के रूप में पाकिस्तान और चीन कभी भरोसे के लायक पड़ोसी नहीं है। इसी सब को लेकर विद्यार्थी परिषद दूरदर्शी सोच के साथ माँ भारती के लिए समर्पित होकर आज पूरे देश में रक्त जांच शिविर के आयोजन कर करोंड़ो युवाओं का डेटा इकठा कर राष्ट्र के लिए संरक्षित रखने का नेक कार्य कर रही है। जो अपने आप मे अद्वितीय है।
इस अभियान शिविर को विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता धीरज सिंह, नगर अध्यक्ष शैलेश कुमार, भाजपा नेता अनिल पाठक, मुंगेर विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य शैलेश भारद्वाज, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ठाकुर दुगडुग सिंह तोमर, पूर्व नगर मंत्री राहुल सिंह, भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमर कुमार ने भी संबोधित एवं अपना रक्त का जांच कराए।
कार्यक्रम प्रमुख अभिमन्यु कुमार, सतेन्दु कुमार, मिथुन साह, अभिषेक कुमार, राजीव रंजन कुमार, रक्त गट जिला प्रमुख जमुई अभिमन्यु कुमार, नगर मंत्री सत्यम कुमार, नगर सह मंत्री शांतनु, कुंदन यादव, सिद्धार्थ, विनोद संकेत, पप्पू कुमार सहित सैंकड़ो छात्र-छात्राओं ने रक्तगट अभियान में अपना रक्त जांच करवाएं।
जमुई से संजय कुमार की रिपोर्ट