PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना के वीरचंद पटेल से हैं, जहां भाजपा मुख्यालय के बाहर आम आदमी के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने घेराव किया है। घेराव के बीच भाजपा नेताओं में गहमा गहमी का माहौल देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी के गेट पर प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एवं नेता अडानी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जांच की मांग की है।
राजधानी पटना में आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया और सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि अडानी की नौकरी करना बंद कीजिए और जिस तरह से अडानी के शेयर गिरे हैं, उससे लाखों लोगों को नुकसान होगा।
आम आदमी के पार्टी प्रवक्ता बबलू प्रकाश ने कहा कि लाखों भारतवासियों के मेहनत का पैसा गर्त में चला जाएगा इसकी जांच हो संसद में इस पर चर्चा हो। भाजपा इस मामले में पूरी तरह एक्सपोज हो गई है। उसे संसद में बतना चाहिए।
आप के प्रदेश प्रवक्ता बबलू प्रकाश ने कहा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आह्वान पर आज आम आदमी पार्टी बिहार प्रदेश भाजपा प्रदेश मुख्यालय का घेराव कर रही है।
पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट