भागलपुर:
भागलपुर सुलतानगंज थाना के बैकटपुर गाँव में कडाके की ठंड होने पर एक मजदूर की मौत हो गई| इस मामले में वार्ड पार्षद कृष्ण कुमार ने बताया कि हमारे गाँव के रामजी मंडल जिनकी उम्र 55 वर्ष है। पिता उचित मंडल जो 20 जनवरी 2024 को देरशाम रामजी मंडल मजदूरी कर घर लौट रहे थे, तभी कडाके की ठंड होने पर शाहाबाद चौक समिप के पास गिर जाने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी सीओ रवि कुमार एंव थानाध्यक्ष प्रिय रंजन कुमार को देने पर मृतक वृद्ध रामजी मंडल को पोस्टमार्टम के भागलपुर मायागंज भेजा जा रहा है, पुलिस घटना को लेकर छानबीन में जुट गई है|
रिपोर्ट-शयामानंद सिंह भागलपुर