रांची : झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी के नेतृत्व में मुख्य सचिव झारखंड सरकार रांची से प्रोजेक्ट भवन धुर्वा में मिला. अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्य सचिव महोदय को समर्पित किया गया. प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी ने होमगार्ड जवानों की मांगों से संबंधित सारी जानकारी उन्हें दी. मुख्य सचिव ने भी हमारे जायज मांगों को सही बताया है.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी ध्यान होमगार्ड जवानों की ओर है. मुख्य सचिव महोदय की बातों से हम सभी प्रतिनिधि संतुष्ट हैं. इस वार्ता में केंद्रीय कार्यालय सचिव रणजीत सिंह, चाईबासा जिला अध्यक्ष चरण जातर, गढ़वा जिला महिला अध्यक्ष कांति देवी एवं जमशेदपुर जिला प्रतिनिधि रामेश्वरी कालिंदी शामिल थी.
गौरी रानी की रिपोर्ट