PATNA: मुंबई के बांद्रा में बड़ा हादसा हुआ है। बांद्रा में एक बिल्डिंग का ढाचा गिर जाने के कारण एक मजदूर की मौत हो गई है। इस हादसे में काम करने वाले 16 अन्य मजदूर
भी बुरी तरह घायल बताए जा रहे है। जिसमें 6 मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है।
आपको बता दें कि बांद्रा पश्चिम के शास्त्री नगर में दो मंजिल ढांचा गिरने से हाहाकार मच
गया है। हादसे के बाद लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आपको एक बार फिर बता दें कि ये मरने वाले मजदूर सहित घायल सभी मजदूर बिहार के रहने वाले हैं।
हादसे की खबर आधी रात की है जिसकी सूचना के बाद से ही राहत और बचाव कार्य किये जा रहे हैं। बताया यह भी जा रहा है कि मलवे में कई मजदूर दबे हुए हैं। इसलिेए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
पटना से डेस्क की रिपोर्ट