राकेश कुमार
आरा: भोजपुर में शनिवार के दिन ठनका गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई।जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग झुलस गए।घटना के बाद पूरे जिले में मातम सा पसर हुआ है।पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंदा गांव की है जहां ठनका गिरने से एक युवक की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार मृतक चंदा गांव निवासी भगवान साह का 40 वर्षीय पुत्र अंजय साह है बताया जाता है कि वह आज सुबह वह गेहूं के खेत में खाद्य छिटने गया था तभी तेज बारिश शुरू हो गई।उसी दौरान ठनका गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।इसके बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उसने इलाज के दौरान अपना दम तोड़ दिया।बताया जाता है कि मृतक अपने पांच भाई व एक बहन में सबसे बड़े था।मृतक के परिवार में मां राजरानी देवी,पत्नी बबीता देवी,दो पुत्र व पुत्री है।दूसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जगवलिया बधार की है जहां ठनका गिरने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के बभनगांवा निवासी भोरिक यादव का 22 वर्षीय पुत्र अमरजीत यादव है।बताया जाता है कि वह मलगुजारी पर खेत लिया था।जिसकी रखवाली करने के लिए वह खेत में गया था।तभी बारिश शुरू हो गई।उसी बारिश के दौरान ठनका गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया।इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाइयों में तीसरे स्थान पर था। मृतक के परिवार में मां उर्मिला देवी, तीन भाई व तीन बहन भी हैं।वहीं उदवंतनगर थाना क्षेत्र में ठनका गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई।उदवंतनगर थाना क्षेत्र की पहली घटना कुसुम्हा टोला की है जहां समान खरीदने के लिए बेलाउर बाजार जा रहे बालक की ठनका गिरने से मौत हो गई।जानकारी के अनुसार मृतक कुसुम्हा टोला निवासी कमलेश सिंह का 14 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ बिट्टू है।बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था।मृतक के परिवार में मां संचिता देवी,दो भाई अमरदीप कुमार एवं बबलू कुमार हैं।वही दूसरी घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव में ठनका गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार मृतकों में करिया पासवान का पुत्र विनोद पासवान, स्व. उमेश राय का पुत्र रजनीश राय एव एक अन्य पवना थाना क्षेत्र निवासी है। बताया जाता है कि मृतक रजनीश राय अपना क्षेत्र खेत जोतवाने गए थे एवं मृतक मृतक विनोद पासवान अपने गेहूं के खेत में खाद्य छिटने गए थे।तभी बारिश शुरू हो गई।बारिश तेज होने के कारण तीनो मृतक आम के पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। उसी बीच अचानक ठनका उन पर गिर पड़ा।जिससे तीनो की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक करिया पासवान मूल रूप से कोईलवर थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव निवासी है।लेकिन वह 20 वर्षों से उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव अपने ससुराल में ही रहा करता था।मृतक के परिवार में पत्नी आशा देवी,एक पुत्र व एक पुत्री है।जबकि मृतक रजनीश राय अपने दो भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर था।मृतक के परिवार में पत्नी नेहा देवी,एक पुत्र विक्रम कुमार एवं एक पुत्री अनिका कुमारी है।वही तीसरा अन्य युवक की भी ठनका गिरने से मौत हो गई।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक पवना थाना क्षेत्र निवासी बताया जाता है।वही जखमियों में पवना थाना क्षेत्र के मनियच गांव निवासी चंद्रपातो देवी,उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव निवासी नंदलाल यादव,नीतू कुमारी,अंशु कुमारी एवं दो अन्य शामिल है।घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है।वहीं हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।