PATNA : केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने पटना में प्रेस वार्ता की। इस प्रेस वार्ता में पारस ने नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा बिहार में कानून -व्यवस्था की स्थिति को पूरी तरह गड़बड़ बताया है। रामनवमी के जुलूस में जो घटना घटी उसमें बिहार सरकार के मंत्रियों पर दंगा करवाने का आरोप लगाया गया है।
पशुपति पारस ने बिहार में हुए संप्रदायिक हिंसा पर चिंता जताते हुए कहा, यह हिंसा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रोग्राम को असफल करवाने के लिए साजिश रची गई थी। केंद्रीय गृह मंत्री का कार्यक्रम रद्द होना बिहार सरकार के लिए शर्मनाक है। नीतीश कुमार 17 वर्षों से एनडीए गठबंधन में थे। कम सीट होने के बावजूद नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया गया था।
पहले भी नीतीश कुमार राजद के साथ गए थे फिर वापस आ गए। वापस आते ही उन्होंने कहा था जब तक राजनीति करूंगा राजद के साथ नहीं जाऊंगा। बिहार का प्रशासन पंगु बन गया है। नीतीश कुमार को प्रशासन ने बेसहारा मुख्यमंत्री समझ रखा है। बिहार की कानून व्यवस्था पर गृह मंत्री बिहार के राज्यपाल से रिपोर्ट मंगवाएं।
रिपोर्ट आने के बाद भारत सरकार निर्णय लें । रामनवमी के मौके पर बिहार में हुआ हंगामा बिहार सरकार की सुनियोजित साजिश बिहार सरकार की ओर से हो रही है कि राज्य सरकार के जांच से हम संतुष्ट नहीं हैं क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जांच को प्रभावित कर सकते हैं। केंद्रीय जांच एजेंसियां बिहार में हुई रामनवमी के हिंसा की जांच करें।