PATNA: भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर बड़ा बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि दिल्ली में जो कुछ चल रहा है वह ठीक नहीं है । राहुल गांधी अकेले ऐसे नेता नहीं हैं। राहुल गांधी से पहले भी कई नेता ने सांसद की सदस्यता सजा होने पर गवाई है।
कांग्रेस पर के नेता राहुल गांधी के साथ ऐसा हुआ तो सब कांग्रेस एक जुट हो रही है। इसके साथ ही भाजपा सांसद ने कहा कि “नाखून काटा कर शहीद होने का काम कांग्रेस पार्टी कर रही है। राहुल गांधी न्यायालय से उपर नहीं हैं। न्यायालय का अपमान करना गलत बात है। न्यायालय का सम्मान करना देश के हर नागरिक का कर्तव्य है।
अहंकार के कारण राहुल गांधी ने पिछड़े समुदाय को गाली देने का अधिकार मिले इसलिए सत्याग्रह कर रहे हैं। सत्याग्रह कांग्रेस के नेता सिख दंगों के सबसे बड़े दोषी जगदीश टाइटलर साथ में है। दिल्ली में सत्याग्रह का नेतृत्व कर रहे हैं। गरीब का बेटा प्रधानमंत्री नहीं बन सकता है। यह राहुल गांधी को अखर रहा है। राहुल गांधी ने कोर्ट का अपमान किया और देश के अति पिछड़ों का राहुल गांधी को सावरकर बनने में कई जन्म लग जाएंगे।
नीतीश कुमार के चुप्पी पर गिरिराज सिंह ने कहा खुद अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार चुके हैं। सीएम नीतीश कुमार खुश हो रहे हैं कि राहुल गांधी के जाने के बाद मेरा मौका आएगा। प्रधानमंत्री बनने का सपना पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही उऩ्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि अहंकार में ना रहे, वोट किसी पार्टी के पास नहीं होती है। जनता के पास होती है। 2014 में भी अहंकार था। 2019 में भी अहंकार दिखाया और 2024 में भी उनका अहंकार जनता वोट देकर तोड़ेगी। ”
पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट