झारखंड में शनिवार काे कोरोना वायरस के 801 नए मामले सामने आए हैं। देवघर में सबसे अधिक 161 मामले मिले हैं। इसके अलावा 9 लोगों की मौत भी हुई है। आज रिकॉर्ड 12494 लोगों की कोरोना जांच हुई है। रांची स्थित रिम्स से मिली रिपोर्ट के अनुसार रिम्स में आज कुल 1240 सैंपलों की जांच की गई। इसमें से 1182 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई। 57 पॉजिटिव केस में से 22 रिम्स से, एक गढ़वा से, और 34 कोरोना मरीज रांची से मिले हैं।
झारखंड में अब तक कोरोना वायरस के 11 हजार से अधिक मामले हो चुके हैं। इसमें से 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। अब तक की रिपोर्ट के अनुसार, देवघर में 161, रांची में 139, साहिबगंज में 26, गिरिडीह 28 तथा हजारीबाग में 32, दुमका में 18, जामताड़ा में 15, सरायकेला में 33, कोडरमा में 34, गोड़डा में 15, जमशेदपुर में 76, बोकाराे 5, गुमला में 18 तथा चतरा में 3, पश्चिमी सिंहभूम में 22, धनबाद 76, रामगढ़ 38, खूंटी 32, तथा गढ़वा में 28, पाकुड़-पलामू में एक-एक नए कोरोना मरीज मिले हैं।