देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 29 हजार 531 पहुंच गया है। बुधवार को 761 लोगों की जान गई। तमिलनाडु में 500 से ज्यादा लोगों की मौत हुईं। यहां 24 घंटे में 518 लोगों ने दम तोड़ा। इससे पहले, मंगलवार को 670 मरीजों की जान गई थी। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 246 मरीजों ने दम तोड़ा था। गुजरात में 24 घंटे में 34 लोगों की मौत हुई थी।