PATNA – पटना के कई थानेदार का तबादला कर दिया गया है। कोतवाली थानाध्यक्ष सुनिल सिंह मोकामा थानाध्यक्ष बनाये गए है। मोकामा थानाध्यक्ष को कोतवाली का थाना प्रभारी बनाया गया है। कई दूसरे थानेदारों की भी पोस्टिंग की गई है। पटना के 7 थाना प्रभारी का तबादला हुआ है। अपने हरकतों की वजह से चर्चा में रहने वाले सचिवालय थानाप्रभारी को सचिवालय थाना प्रभारी के पद से हटाया गया. भागीरथ प्रसाद सचिवालय थानाध्यक्ष और संजीत कुमार को कोतवाली थानाध्यक्ष बनाया गया।
पटना के सचिवालय थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद गुप्ता का पदास्थान्तरित कर दिया गया है और अब उन्हें अंचल पुलिस निरीक्षक का पद बाढ़ में प्राप्त हुआ है। वही पुलिस निरीक्षक भागीरथ प्रसाद जो कि पुलिस केंद्र पटना में स्थित थे उन्हें सचिवालय थानाध्यक्ष बना दिया गया है। मोकामा थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार को कोतवाली थानाध्यक्ष बना दिया गया है। वही कोतवाली थानाध्यक्ष सुनील कुमार को मोकामा थानाध्यक्ष बना दिया गया है। वही पुलिस निरीक्षक प्रदीप कुमार पुलिस केंद्र पटना को बाढ़ का थानाध्यक्ष बना दिया गया है। इसके साथ ही दो पुलिस अवर निरीक्षक का भी पदस्थान्तरण कर दिया गया है।
पटना से अनु प्रकाश की रिपोर्ट