रांची ब्यूरो
रांची: झारखंड में अब कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या 64 हो चुकी है। शनिवार को रांची से चार नए मरीज मिले। इनमें से तीन हिंदपीढ़ी के, एक कांटाटोली के रहने वाले हैं। सभी मरीजों को कोविड-19 सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। बताते चलें कि शुक्रवार को सात मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
रेड जोन में शामिल रांची में अब तक 42 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। हॉट स्पॉट बन चुके हिंदपीढ़ी में मरीजों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। वहीं, कांटाटोली व बरियातू में एक-एक और बेड़ो में दो पॉजिटिव मिले हैं। यानी कुल 64 मरीजों में 42 रांची, 10 बोकारो, 02 धनबाद, 02 देवघर, 02 गिरिडीह, 03 हजारीबाग, 02 सिमडेगा और 01 गढ़वा का मरीज शामिल है।