PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के मुंगेर से हैं, जहां बिहार राज्य सरकार द्वारा घोषित 50 हजार की इनामी हार्डकोर नक्सली रेणुका कोड़ा को गिरफ्तार करने में सफलता मिल ही गई। हार्डकोर नक्सली रेणुका कोड़ा उर्फ रेणू कोड़ा अपने सशस्त्र दस्ते के साथ चकाई (जमुई) बिहार-जसीडीह (देवघर) झारखण्ड के सीमावर्ती क्षेत्रों में कोई बड़ी घटना कारित करने के उद्देश्य से भ्रमणशील थी।
गुप्त सूचना के आधार पर बिहार पुलिस तथा एस0एस0बी0 टीम के द्वारा चलाये गये संयुक्त अभियान के क्रम में घोषित 50 हजार की इनामी हार्डकोर नक्सली रेणुका कोड़ा, साकिन सरादी, थाना-लरैयाटॉड, जिला मुंगेर से गिरफ्तारी की गयी।
महिला नक्सली के विरुद्ध 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था, हार्डकोर नक्सली रेणुका कोडा प्रतिबन्धित सी०पी०आई० (माओवादी) संगठन के जोनल कमिटि मेंबर, बिहार झारखंड सीमांत जोनल कमिटि, सचिव सुलतानगंज जोन थी। इसके साथ ही गिरफ्तार महिला नक्सली बिहार राज्य के विभिन्न थानों के 21 नक्सली काण्डों में वांछित आरोपित थी ।
पटना से अजय कुमार की रिपोर्ट