झारखंड में शुक्रवार को 112 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। आज राजधानी रांची में 46 नए मामले सामने आए हैं। गढ़वा में 34 और लोहरदगा में 20 कोरोना मरीजों की पहचान की गई है। आज के ताजा मामलों के साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 7300 पार कर गया है। प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से गढ़वा में एक मरीज की मौत हुई है। मृतक 85 वर्ष का वृद्ध दूसरी गंभीर बीमारियों से ग्रस्त था। राज्य में अबतक कोरोना से 81 मौतें हो चुकी हैं।