झारखंड में नए कोरोना मरीजों के मिलने का सारा पुराना रिकार्ड टूट गया है। मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 433 नए मामले मिले हैं। अकेले राजधानी रांची में पहली बार एक दिन में 106 नए मामले मिले हैं। जमशेदपुर में 70 और पाकुड़ में 65 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। मंगलवार को कोरोना से लड़कर 107 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
इधर राज्य में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब रोज 200 से अधिक कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं, जबकि मरने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। आज 10 महीने की एक बच्ची समेत कुल 06 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। दो मौत जमशेदपुर तथा दो मौत सरायकेला खरसावां में हुई है। एक रांची तथा एक धनबाद में भी कोरोना मरीज ने जान गंवाई है। आज कुल 107 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं।
मंगलवार को रांची में 106, पूर्वी सिंहभूम में 70, पाकुड़ में 65, गढ़वा में 39, गोडडा में 35, लातेहार में 19, साहिबगंज में 17, धनबाद में 16, सरायकेला में 12, चतरा, गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़ तथा प सिंहभूम में 11, लोहरदगा में 08, देवघर तथा पलामू में सात-सात, गुमला तथा कोडरमा में पांच-पांच, बोकारो तथा खूंटी में दो-दो, दुमका तथा सिमडेगा में एक-एक नए मरीज मिले। वहीं हजारीबाग मेें 21, गिरिडीह में 20, प सिंहभूम में 11, कोडरमा तथा रामगढ़ में 10-10, बोकारो में दो, देवघर में चार, दुमका में सात, सरायकेला में तीन, गोडडा तथा पलामू में एक-एक मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।