झारखंड के 3 नक्सलियों को गुजरात एटीएस ATS ने गिरफ्तार किया है। सामू औरेया, बिरसा औरेया और बबीता कच्छप की गिरफ्तरी हुई है। इसमें से बबीता कच्छप पत्थलगड़ी आंदाेलन की मास्टरमांइड बताई जा रही है। तीनों की गिरफ्तारी गुजरात के महिसागर जिले के संतरामपुर से हुई है। रांची-खूंटी के आसपास के इलाकों में पत्थलगड़ी के दौरान यूसुफ पूर्ति के साथ बबीता कच्छप पत्थलगड़ी की मुख्य मास्टर माइंड थी। बबीता की गिरफ्तारी के बाद संगठन के अब बड़े नेताओं में यूसुफ पूर्ति ही बचा है। सामू औरेया और बिरसा औरेया दोनों भाई बताए जा रहे हैं।