दुबई में फंसे झारखंड के 26 मजदूरों की सकुशल वतन वापसी हो गई है। दुबई के अबू धाबी में गिरिडीह, बोकारो व हजारीबाग के 26 मजदूर फंसे हुए थे। इन मजदूरों ने प्रवासी ग्रुप के माध्यम से सोशल मीडिया के जरिए सरकार से वतन वापसी कराने की गुहार लगाई थी। सभी मजदूर एनसीसी कंपनी में काम रहे थे। पिछले चार महीने से इनको वेतन नहीं दिया जा रहा था। वेतन मांगने पर तरह-तरह की धमकियां दी जा रही थी। सभी मजदूरों को एक कमरे में बंद करके रखा गया था। महज एक समय खाना दिया जा रहा था। मजदूरों के पास एक रुपये नहीं थे। खाने के भी लाले पड रहे थे। मामला सामने आने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र से इन्हें वापस लाने की मांग की जिसके बाद सभी की वापसी तय हुई।