GAYA : खबर गया से आ रही है। जहां भगवान बुद्ध की 2567वी जयंती बोधगया स्थित विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर के प्रांगण में भव्य तरीके से मनाई गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शामिल हुए। वहीं राजपाल ने पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर बिहार सरकार के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत, भाजपा विधायक डॉ. प्रेम कुमार, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, एसएसपी आशीष भारती सहित विश्व के कई देशों के बौद्ध श्रद्धालु शामिल हुए. इस दौरान बौद्ध धर्मगुरुओं के मंत्रोच्चारण से महाबोधि मंदिर गुंजयमान हो उठा।
इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि बोधगया भगवान भगवान बुद्ध की ज्ञान भूमि है। भगवान बुद्ध को यही ज्ञान प्राप्त हुआ था। जिसके बाद उन्होंने पूरी दुनिया में शांति का संदेश दिया था। भगवान बुद्ध के संदेशों को हमें आत्मसात करना चाहिए और उन्हें जीवन में अपनाना चाहिए. तभी मानवता का कल्याण होगा. बुद्ध भूमि पर आकर काफी अच्छा लग रहा है। यहां आकर अपने आप को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।
वही बिहार सरकार के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने कहा कि बोधगया में भगवान बुद्ध की जयंती मनाई जा रही है। विश्व के कोने-कोने से बौद्ध श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं। यह हमारे लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है. बोधगया की इस मिट्टी को हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाना चाहते हैं ताकि वे पूरी दुनिया में अमन-चैन का संदेश फैला सके. भगवान बुद्ध ने भी ज्ञान प्राप्त कर पूरी दुनिया में आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया था. हम लोगों को उनके संदेशों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए और उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।
गया से संजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट