RANCHI : झारखंड में माओवादियों के खात्मे के सुरक्षा बल अब बेहद करीब है.जंगलों में माओवादियों के खात्मे को लेकर कई बड़े अभियान चलाए जा रहे है.इस अभियान में बड़ी सफलता सुरक्षा बालों को मिली है.पुलिस की कार्रवाई से डर कर अब 15 लाख के इनामी रीजनल कमाण्डर इंदल गंझू ने सुरक्षा बालो के सामने आत्म समर्पण कर दिया है।
बता दें अभियान आईजी होमकर के अलावा अन्य पुलिस अधिकारियों ने इंदल का स्वागत पुष्प गुप्च देकर मुख्य धारा में किया। इंदल झारखंड का कुख्यात उग्रवादियों में शामिल है। सरकार ने इसके आतंक को देख कर 15 लाख का इनाम भी घोषणा किया है। झारखंड और बिहार के विभिन्न थाना क्षेत्र में इंदल पर 147 से अधिक मामले दर्ज है.इंदल के आत्मसर्पण से माओवादी संगठन को एक बड़ी चोट पहुंची है।
आत्मसर्पण कराने के दौरान अभियान आईजी अमोल होमकर ने कहा कि झारखंड में नक्सलियों के खात्मे को लेकर जंगलों में अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में सुरक्षा बलों को कई बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों की कार्रवाई से नक्सलियों में हड़कंप मचा हुआ है।साथ ही सरकार की आत्म समर्पण और पुर्नवास नीति के तहत नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्य धारा से जुड़ रहे है।
झारखंड में चल रही अभियान के वजह के चतरा के सभी माओवादी संगठन के सदस्य बिहार की ओर बढ़ गए है। साथ ही इस साल के चार महीने में ही चार बार मुठभेड़ हो चुकी है।इस मुठभेड़ में 28 अप्रैल को एक बड़ी सफलता मिली चतरा में मुठभेड़ के दौरान 25 लाख इनामी के साथ साथ तीन बड़े नक्सलियों को मार गिराया है।
रांची से गौरी रानी की रिपोर्ट