झारखंड में कोरोना संक्रमण का लगातार रिकार्ड टूट रहा है। एक दिन पूर्व रिकार्ड 422 नए संक्रमित होने के बाद बुधवार को भी राज्य के विभिन्न जिलों में शाम तक ही 150 मरीज मिल चुके थे। पूर्व मंत्री और रांची के विधायक सीपी सिंह भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, बुधवार को भी तीन कोरोना मरीजों की मौत हो गई। आज रांची के रिम्स में 1037 सैंपल की जांच हुई। इनमें 905 निगेटिव और 125 पॉजिटिव मिली है। आज के ताजा मामलों में रांची में 57, पलामू में 64 और रामगढ़ में 4 नए मामलों की पुष्टि हुई है। आज रिम्स में 33, आइडीएसपी में 20, एमएच नामकुम में 4 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं।बुधवार को रांची में दो तथा जमशेदपुर में एक मरीज की मौत हो गई। रांची में जिन दो मरीजों की मौत हो गई