सिमडेगा जिले में गुरुवार को ट्रुनेट जांच मशीन से जांचोपरांत 10 कोरोना पाॅजिटिव केस पाए गए हैं। इसमें से स्वास्थ्य विभाग के 7, सिमडेगा शहर के 02 एवं 01 डीसी कार्यालय के कर्मी हैं। सिमडेगा जिला में अबतक कुल 490 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। इसमें से 375 स्वस्थ हो गए हैं। एक मरीज की मृत्यु रांची रिम्स में हो गई थी। सिमडेगा जिला में फिलहाल 114 सक्रिय केस हैं। बता दें कि राज्य में कोरोना के मामले एक हजार से ज्यादा हो गए हैं। कल बुधवार को झारखंड में कुल 541 मरीज मिले हैं। इसके अलावा 8 लोगों की मौत भी हुई है। कल राज्य में 77 मरीज स्वस्थ भी हुए थे।