Patna: रात को चार दिवारी फांद कर घर से निकला था अमरजीत । लॉ का छात्रा था। सुबह रूपसपुर नहर मे मिला छात्रा शव। शव की सूचना मिलते ही आसपास के लोगो की भारी भीड़ इक्कठा हो गई।
रूपसपुर थाना क्षेत्र के रूपसपुर नहर के समीप सड़क किनारे मिला एक युवक का शव। स्थानीय लोगो ने शनिवार की सुबह रूपसपुर नहर के समीप एक युवक का शव पङा हुआ देखा। जिसके बाद इस बात की सूचना स्थानीय द्वारा डायल 112 के साथ ही रूपसपुर थाना को दी। सूचना पाकर डायल 112 के साथ ही रूपसपुर पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पाकर पहुंची रूपसपुर पुलिस ने शव की तलाशी ली तो उसके पॉकेट में रखा एक पर्स मिला। जिसके युवक का आधार कार्ड था। जिससे मृतक की पहचान नौबतपुर थाना क्षेत्र के रहने वाला अमरजीत कुमार के रूप में हुई। जिसके बाद रूपसपुर पुलिस ने इस बात की सूचना नौबतपुर थाना को दी और इसके बाद इस बात की सूचना मृतक के परिजनों को भी दी गई। सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। वही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।
इस संबंध में मृतक के पड़ोसी भाई राहुल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की रात 9.30 बजे उसकी मां ने उसे खाना खाने के लिए दिया था। रात 10:00 बजे के करीब घर का चार दिवारी फांद निकाला था। रात्रि में हम लोग पूरा खोजबीन किये लेकिन अमरजीत का कुछ पता नहीं चल पाया। उसी रात उसके दोस्त के द्वारा व्हाट्सएप पर कुछ मैसेज आया। जिसके बाद रात्रि में ही इस बात सूचना के साथ ही लिखित आवेदन नौबतपुर थाना को दिया। सुबह में सोशल मीडिया पर खबर देखकर हम लोग को पता चला कि रूपसपुर थाना क्षेत्र के आरओबी के नीचे एक युवक का शव मिला है। शव अमरजीत नामक युवक का है। आगे बताया की अमरजीत को मारपीट कर हत्या कर दी गई है। उसके शरीर पर चोट के काफी निशान है। वही उसके दोनो हाथो को भी तोड़ दिया गया है। मृतक अमरजीत लॉ का छात्रा था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
घटना के संबंध में रूपसपुर थानाध्यक्ष रण विजय कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के आरओबी के नीचे एक युवक का शव बरामद किया गया है। इसके शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। जिससे अपराधियों का जानकारी लगाया जा सके और अपराधी की गिरफ्तारी हो सके।