PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। जहां होटल में सेक्स रैकेट के बड़ा कारोबार का पटना पुलिस ने भांडाफोड कर दिया है। बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर शास्त्री नगर थाने की पुलिस ने राजा बाजार के एक होटल में छापेमारी की। तो उस दौरान 4 लड़कियों को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार लड़कियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं।
साथ ही इस होटल के कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। आपको बता दें कि होटल सर्च अभियान के तहत कुछ दिन पहले भी इस होटल में जानकारी मिली थी कि यहां गलत काम होता है। जिसके आधार पर पुलिस ने यहां पर सर्च किया था। लेकिन उस वक्त पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा था। लेकिन इस होटल में हो रहे गोरखधंधे से आस – पास के पड़ोस में रहने वाले लोग काफी परेशान थे। जिसके बाद पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। फिलहाल चारों लड़कियों से पटना पुलिस पूछताछ कर रही है।
पटना से अजय कुमार की रिपोर्ट