Bihar:
बिहार मौसम पूर्वानुमान:
मौसम के बदलते मिजाज के कारण बिहार में ठंड और बढ़ने की संभावना है।दिन के तापमान में कमी आ सकती है।आंशिक बादलों की आवाजाही से धूप की नरमी कम होगी। मौसम विभाग ने सुबह और शाम को कोहरे का घनत्व बढ़ने का भी अनुमान जताया है। अगले दो दिनों में बिहार में कुछ जगहों पर आंशिक बूंदाबांदी हो सकती है। पटना समेत 19 जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी दी गई है।
पटना समेत 19 शहरों में हल्की बारिश की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दक्षिण हरियाणा और उसके आसपास चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से पटना समेत 19 शहरों में हल्की बारिश, कहीं-कहीं गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गयी है। वहीं, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा को बहुत घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पटना समेत अन्य जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में आंशिक कमी आ सकती है। कुछ स्थानों पर बादलों के कारण न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। बुधवार को पटना समेत 19 शहरों के न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गयी। पटना समेत कैमूर, बक्सर और भागलपुर के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। बक्सर में दो डिग्री, पटना में 0.9 डिग्री और भागलपुर में 1.8 डिग्री पारा गिरा ।शेष जिलों में अधिकतम तापमान बढ़ा है।
इन शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम :
इन शहरों में, गया का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री, नवादा का 8.6 डिग्री रहा।शेखपुरा 9.5 डिग्री, बांका 6.0 डिग्री, सबौर 6.4 डिग्री, भागलपुर 9.5 डिग्री, छपरा 9.3 डिग्री, पूसा 8.0 डिग्री, पूर्णिया में 9.1 डिग्री, फारबिसगंज में 9.0 डिग्री, बेगुसराय में 9.5 डिग्री, सुपौल में 9.8 डिग्री, सुपौल में 9.1 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। सीतामढी के पुपरी में 6.0 डिग्री, मोतिहारी में 6.0 डिग्री, गोपालगंज में 8.9 डिग्री, गोपालगंज में 8.9 डिग्री और वाल्मिकीनगर में 9.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जबकि पटना समेत शेष शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या उससे ऊपर रहा।
घने कोहरे की चपेट में पटना:
बुधवार की सुबह पटना और आसपास के इलाके घने कोहरे की चपेट में रहे। सुबह 11 बजे तक पटना में दृश्यता एक हजार मीटर से भी कम रही। इससे विमान परिचालन प्रभावित हुआ। रात साढ़े 11 बजे के बाद पहला विमान उतर सका। मोतिहारी और बांका 6 डिग्री के साथ राज्य में सबसे ठंडे रहे।पटना का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान आंशिक कमी के साथ 21.2 डिग्री दर्ज किया गया।