NALANDA:-
बिहार में दिन-प्रतिदिन अपराधियों का तांडव बढ़ता जा रहा है। लोगों में प्रशासन का खौफ खत्म होता दिख रहा है। तभी छोटी-मोटी बहस में भी गोलीबारी की घटना सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला नालंदा से सामने आया है। जहाँ जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे दो युवकों की कुछ बदमाशों से बहस हो गई। जिसके बाद बदमाशों ने दोनों युवकों पर गोलीबारी की। घायल दोनों युवकों का इलाज के लिए पहले बिहार शरीफ सदर अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।
घायलों ने बताई पूरी घटना
गोलीबारी में घायल हुए दोनों युवकों की पहचान पटना जिले के बेलछी थाना क्षेत्र के निवासी रौशन कुमार और बिट्टू कुमार है। घटना की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वे बिहार शरीफ से रहूई बाजार में अपने दोस्त के यहां जन्मदिन में गए थे। पार्टी समाप्त होने के बाद दोनों घर लौट रहा थे। तभी रहुई बाजार में दोनों किसी काम को लेकर बाइक लगाकर रुका थे। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने आकर उन्हें गाली-गलौज करते हुए बाइक हटाने के लिए कहा । बहस होने के बाद बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें दोनों घायल हो गए।
अभी तक लिखित शिकायत दर्ज नहीं
गोलीबारी की घटना को लेकर थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने बताया कि गोली लगने की सूचना पर पुलिस बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंची थी। तब तक जख्मी को परिजन इलाज के लिए उन्हें पटना लेकर चले गए थे। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी ने इस संबंध में लिखित शिकायत नहीं की है। मामले की छानबीन की जा रही है।