बांका में बकरी को बचाने हेतु तेज रफ्तार में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिरने से कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार चार लोगों को गंभीर अवस्था में भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कार में सवार होकर सभी लोक मंदिर पूजा के लिए जा रहे थे। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। कार के अंदर फंसे स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया है।
घटना मंगलवार संध्या की है।
जानकारी के अनुसार बांका के धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत धोरैया नवादा मुख्य मार्ग पर एक बकरी को बचाने के क्रम में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी की मौके पर ही कार के अंदर चालक की दबकर मौत हो गई। वहीं कार के अंदर फंसे चार अन्य लोगों को स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाल कर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रजौन थाना क्षेत्र के चकरोशन गांव के निवासी पंकज यादव अपनी पत्नी ममता देवी, मां लोको देवी, बहन संजू कुमारी तथा पथरगामा गांव निवासी रुचि कुमारी के साथ कार में सवार होकर धोरैया नवादा मुख्य पद के रास्ते योगिनी माता मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे थे। कार चंद्रशेखर यादव चला रहा था। धोरैया नवादा मुख्य मार्ग पर डेनवारा मोड़ के पास अचानक कार के सामने एक बकरी आ गई और बकरी को बचाने के क्रम में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित स्पीड में सड़क किनारे खाई में गिर गई। जिसे देखकर स्थानीय लोग मौके पर दौड़ कर पहुंचे। इसी दौरान कार चालक चंद्रशेखर यादव की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस और एंबुलेंस दोनों पहुंची। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को मिलते ही परिजन तेजी से रोने लगे। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।
धोरेया थाना के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाकी चार गंभीर रूप से जख्मी लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
*बांका में बकरी को बचाने में कार अनियंत्रित होकर खाई गिरी कार चालक की मौके चार लोग की स्तिथि गंभीर भागलपुर रेफर।
Leave a comment
Leave a comment
