पटना: बिहार में अपराधियों का मनोबल दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसबार बदमाशों ने पुलिस को ही खुली चुनौती दे दी है। ताजा मामला पटना से है जहां बेलगाम अपराधियों ने घर में घुसकर बिहार पुलिस के एक जवान का लाइसेंसी पिस्टल छीन लिया। घटना जक्कनपुर थाना इलाके की है। अपराधियों ने सारी हदों को पार करते हुए एक बिहार पुलिस के कर्मी का लाइसेंसी पिस्टल छीन लिया और आसानी से फरार हो गए।
बताया जाता है की मोकामा थाना के सिपाही प्रदीप कुमार जक्कनपुर थाना इलाके के इंद्रा नगर रोड नंबर 3 में किराए के मकान में रहते हैं। बुधवार को सिपाही प्रदीप कुमार के कमरे में घुसे दो की संख्या में अपराधियों ने बंदूक की नोक पर उनसे लाइसेंसी सर्विस रिवाल्वर छीन लिया और आराम से चलते बने। मिली जानकारी के अनुसार सिपाही प्रदीप कुमार कुछ वर्ष पहले जक्कनपुर थाने में पदस्थापित रहा है।
अब अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। वारदात के बाद प्रदीप कुमार ने जक्कनपुर थाना को इस घटना की जानकारी दी है। अपराधियों ने किसी सांठ-गांठ के परिणाम स्वरूप इसे अंजाम दिया या किसी अन्य वजह से इसकी जांच जारी है।