Gaya:-
आज गया जिले के जेठीयन से राजगीर तक धम्मा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न देशों से आए सैकड़ो बौद्ध भिक्षु शामिल हुए। दरअसल पिछले 2 दिसंबर से बोधगया के महाबोधि मंदिर परिसर में त्रिपिटक चांटिंग चल रहा था। जिसका समापन कल 12 दिसंबर को किया गया। त्रिपिटक चांटिंग में विभिन्न देशों से आए सैकड़ो बौद्ध भिक्षु विशेष रूप से सुत्तपाठ कर रहे थे। यह सुत्तपाठ विश्व शांति के उद्देश्य से किया गया है। त्रिपिटक चांटिंग में शामिल बौद्ध भिक्षु आज जेठीयन गांव पहुंचे जहां एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तत्पश्चात बौद्ध भिक्षुओं के द्वारा धम्मा यात्रा निकाली गई । जिसमे जेठीयन से राजगीर तक 14 किलोमीटर की पदयात्रा की गई। जिसका उद्देश्य विश्व शांति की कामना करना था। बताया जाता है कि कभी इसी रास्ते से भगवान बुद्ध भी गुजरे थे। उनके पद चिन्हों को अनुशरण करते हुए बौद्ध भिक्षुओं ने भी पदयात्रा की।