Samastipur:-
जन सुराज कल्याणपुर प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन श्री राम कांपलेक्स, कल्याणपुर चौक में किया गया। कार्यालय का उद्घाटन जिला सभापति भूपेंद्र प्रसाद यादव जी के द्वारा किया गया। मौके पर जिला कार्यवाही समिति से जिला महासचिव रंजीत सहनी , जिला अभियान समिति सहसंयोजक राजू शर्मा जी, जिला अभियान समिति सदस्य निरंजन ठाकुर, समस्तीपुर अनुमंडल अध्यक्ष श्याम गिरी, जिला प्रवक्ता आशुतोष आजाद, जिला कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश कुशवाहा गणमान्य विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार साहनी जी, प्रखंड संयोजक एवं प्रखंड प्रवक्ता दीपक जी, विशेष अतिथि के रूप में बैजनाथ पाल बिरसिंहपुर पंचायत और रघुवीर राय बेलसंडी पंचायत में उपस्थित रहे और साथ ही जन सुराज परिवार में जुड़े।