Jharkhand:-
सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के साथ महानगर दुर्गा पूजा समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे,संरक्षक लाल किशोर नाथ शाहदेव,प्रो.विजय कुमार सिंह,डब्लू मिश्रा,रांची महानगर काली पूजा समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह,पूर्व महानिदेशक विधुत बोर्ड गोपी नाथ मुण्डाशाहदेव ने शुक्रवार को शारदीय नवरात्रि के षष्ठि तिथि मां कात्यायनी के पूजन के दिन संध्या 7.00 बजे छप्पन सेट,डोरंडा में चंद्रयान 3 के प्रारूप में विराजमान मां दुर्गे की पूजा पंडाल का उद्घघाटन किया एवं मुर्तिकारों द्वारा निर्मित दिव्य मां दुर्गे की मूर्ति का पट भी आम श्रद्धालुओं के लिए खोला, मां दुर्गे के साथ-साथ भगवान गणेश, विश्वकर्मा एवं सरस्वती माता की मूर्ति का भी अनावरण किया गया।
इस मौके पर सर्वप्रथम वित्त मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित किया एवं 501 महिलाओं द्वारा आयोजित महाआरती में भी शामिल हुए एवं मां की आरती उतारी।उनके चरणों में शीश झुकाकर राज्य की खुशहाली, राज्य वासियों के बेहतर जीवन, उत्तम स्वास्थ्य,सुख, समृद्धि, शांति, सद्भावना,प्रेम भाईचारगी के लिए कामना की।मां दुर्गा के पट खुलते ही पूरा पंडाल मां के जयकारे से गूंज उठा।
मीडिया कर्मियों से बात करते हुए डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा मां दुर्गा महिला शक्ति की प्रतीक हैं, साकार हैं,मां दुर्गा से हमें प्रेरणा मिलती है और सिख भी मिलती है कि हमें अपने मां, बहन, बच्चियों को बेहतर ढंग से समाज में रखना होगा, उचित स्थान देना होगा, बराबरी का स्थान देना होगा। आज के दिन हम यह सीखते, याद करते हैं मां दुर्गा को, उनकी ताकत का एहसास करते हैं,उनकी ताकत को समझते हैं। आजादी के पहले जो महिलाओं की स्थिति थी आज उससे अलग है,आज महिलाएं आगे बढ़ रही हैं और हर क्षेत्र में अपने कौशल का प्रदर्शन कर रही हैं।एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा चंद्रयान का प्रारूप बनाकर आलोक दुबे ने विज्ञान से धर्म को जोड़ने का काम किया है।चंद्रयान 3 के पूजा पंडाल में मां दुर्गा को बैठाया गया है, धर्म का विज्ञान का अन्योन्याश्रय संबंध दर्शाया गया है।
मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने कहा नवरात्रि का त्योहार हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा जिस प्रकार चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से भारत की सामरिक शक्ति, कौशल, साहस एवं उपलब्धियों का लोहा पूरी दुनिया ने माना है, आज के युवाओं को हमें अपने वैज्ञानिकों से सीख लेकर आगे बढ़ाने की प्रेरणा के उद्देश्य से चंद्रयान-3 का प्रारूप तैयार किया गया है। सरकार एवं प्रशासन के गाइडलाइन का पालन करते हुए पूरे भाईचारगी एवं सद्भावना के साथ दुर्गोत्सव मनाया जाएगा।
समिति के संरक्षक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा मां दुर्गा शक्ति की देवी हैं,इनकी अराधना से हमें बल, बुद्धि,यश की प्राप्ति होती है।
सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष गोपी दूबे एवं सचिव विजय गुप्ता ने सभी अतिथियों को माता का चुनरी भेंट कर स्वागत किया। गोपी दूबे ने कहा छप्पन सेट आवासीय परिसर में इस वर्ष 61 वां दुर्गोत्सव मनाया जा रहा है।बंगाल का ढ़ाक, आकर्षक विद्युत सज्जा एवं चन्द्रयान 3 का पूजा पंडाल लोगों को आकर्षित कर रहा है।इन चार दिनों में बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता,भव्य डांडिया, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन प्रस्तुत किए जाएंगे,हर दिन माता का पसंदीदा भोग लगाया जाएगा एवं श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा।
समिति के संरक्षक कपिलदेव सिंह, सचिव विजय गुप्ता, महेन्द्र प्रसाद,गोपाल तिवारी,पंकज तिवारी, कमलेश कुमार, पान सिंह, दीपक ठाकुर, शशि कुमार, विवेक सिंह, अजय थापा, मनोज सिंह, जेडी गुरुंग, नितिन कुमार, कमलेश झा, दिलीप कुमार, नीरज कुमार, अश्वनी कुमार, बबलू विजयवर्गीय, विवेक छेत्री, रोहित छेत्री,मनोज सिंह,पासवा वोलेंटियर्स मो.अजहर, अनिकेत कुमार,विशाल सिंह,रोहणी कुमारी,संजय कुमार,सत्या कुमार पूजा संपन्न कराने में मुख्य रूप से सहयोग कर रहे हैं