Patna:-
दिनांक 26 को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय मुख्यालय (पटना) भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, फुलवारी शरिफ के परांगण में श्री नरेन्द्र सिंहे उप महानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय (पटना) भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के नेतृत्व में संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर आमंत्रित नजदीकी शिक्षण संस्थन फातिमा डिग्री कॉलेज, शारदा पब्लिक स्कूल एवं एस०टी० राजा इन्टरनेशनल स्कूल के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं से साथ साथ सरपंच, गोणपुरा व क्षेत्रीय मुख्यालय (पटना) भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में पदस्थ पदाधिकरियो को श्री नरेन्द्र सिंह उप महानिरीक्षक द्वारा भारत के संविधान व उसकी विशेषता के बारे में विस्तृत जानकरी दी गई। यह भी बताया कि संविधान का पालन करना हर एक भारतीय नागरिक का दायित्व और कर्तव्य है तथा देश के विकास के लिये हर नागरिक को इसे अपने जीवन में उतारना चाहिए। साथ ही सविधान की सुरक्षा एवं पालन हेतु शपथ ली गई।
इस कार्यकम मे फातिमा डिग्री कॉलेज, शारदा पब्लिक स्कूल, एस०टी० राजा इन्टरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगणों ने भारत के संविधान के बारे में बहुत जोशीले व बेहतरीन जज्बे के साथ मंच पर अपने-अपने विचारों से सभी को अवगत करवाया। इस कार्य का पूर्ण संचालन श्री रणजित कुमार सिंह उप सेनानी द्वारा सुचारू रूप से किया गया। साथ ही साभी अधिकारी व सभी कर्मीयों ने अपना अपना पूर्ण योगदान दिया। कार्यकम का मुख्य उददेश्य भारत के संविधान की विशेषता व संविधान की सुरक्षा व पालन हेतु जागरूक करना था।
अंत में कार्यकम को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए सभी आगंतुक श्री लोक पाल सिंह, द्वितीय कमान, श्री रणजीत कुमार सिंह उप सेनानी, के पूर्ण जोगदान के फलस्वरूप श्री नरेन्द सिंह उप महानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय पटना द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमती संजू शर्मा, उप प्रधानाचार्य, फातिमा डिग्री कॉलेज, जी०पी० अब्बाश, प्रधानाचार्य, शारदा पब्लिक स्कूल, वारीश जुनैद, एस०टी० राजा इन्टरनेशनल स्कूल, अंकित कुमार, सरपच, गोणपुरा एवं इन शिक्षण संस्थान के अध्यापकगणों व छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा सभी गणमान्य अतिधर्थी को स्मृति चिन्ह देकर कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिये धन्यवाद दिया।
पटना से रजत राज की रिपोर्ट।