NALANDA:-
केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से “विकसित भारत संकल्प यात्रा” का रथ आज नालंदा जिला के बिंद प्रखंड अंतर्गत जहाना गाँव पहुंचा। इस दौरान शिविर लगाकर ग्रामीणों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। संकल्प यात्रा के दौरान लोगों को भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का शपथ दिलाया गया। लाभुको ने बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाए का लाभ पाकर उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है। ग्रामीणों ने ड्रोन का इस्तेमाल खेती में छिड़काव के बारे में नई तकनीक की जानकारी प्राप्त की। योजना का लाभ मिलने से लोगों ने केंद्र सरकार की सराहना की।