Patna:
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने कहा है कि 2024 में जद यू पर ग्रहण लगना तय हैं। लालू यादव ने पूरा चक्रव्यूह रच दिया है, नीतीश कुमार को नहीं रहने देंगे मुख्यमंत्री।
मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम हैं ।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पटना एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मीडिया से बात-चीत के दोरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि जद यू के अंदर क्या हो रहा है और क्या नहीं हो रहा है उससे हमको क्या मतलब है। मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम हैं । उनके बातों को समझ के हम क्या करेंगे ?
जद यू को लेकर गिरिराज सिंह की भविष्यवाणी
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर भविष्यवाणी कर दी है। गिरिराज सिंह ने कहा कि ललन सिंह के इस्तीफे की बात पर विजय चौधरी, मनोज झा पहले क्या बोल रहे थे और अब क्या हुआ है वह सबको पता है।क्या टूट के कगार पर है और क्या कुछ बडा होने वाला है? इस सवाल के जवाब में गिरिराज सिंह ने कहा कि जेडीयू पर नए साल में पूरे तरह से ग्रहण लगा हुआ है। वहीं उन्होंने नीतीश के एनडीए की वापसी की खबरों का भी खंडन किया।
गिरिराज सिंह बोले- नीतीश को मुख्यमंत्री नहीं रहने देंगे लालू
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अवध बिहारी चौधरी को स्पीकर बनाना पहला चक्रव्यूह था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को सीएम नहीं बना रहे हैं। नीतीश कुमार राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक कर लें, अब वो कुछ ही दिनों के मेहमान हैं। लालू यादव अब नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं रहने देंगे।
गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को बताए दो रास्ते
अपने बयान में तंज कसते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के पास दो रास्ते हैं, एक तेजस्वी यादव को सीएम मान लें, दूसरा जेडीयू का आरजेडी के साथ विलय कर दें यही दो रास्ते बचे है। अगर नहीं माने तो फिर गर्दनिया पासपोर्ट। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं ये नहीं कह सकता कि नीतीश कुमार का पॉलिटिकल करियर समाप्त हो जाएगा, लेकिन उनका जाना तय है। वो मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। एक महीना में ये हो जाए, 10 दिन में या पांच दिन में हो जाए। आरजेडी का ही मुख्यमंत्री बनेगा तब जंगलराज 2 का आनंद आएगा।