कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का अतिरिक्त पदभार संभालने के बाद केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा पहली बार रांची पहुंचे. जब वे रांची एयरपोर्ट पहुंचे तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. साथ ही उन्होंने अर्जुन मुंडा को कृषि मंत्री का पदभार संभालने को लेकर शुभकामनाएं दी. मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की धर्मपत्नी मीरा मुंडा भी मौजूद रही|
किसान अन्नदाता है उनका सम्मान होना चाहिए- अर्जुन मुंडा
मौके पर उन्होंने कहा कि कृषि अपने आप में एक बड़ा कार्यक्षेत्र है. क्योंकि किसान है तो हम है हमारा जीवन है. कृषि उपज इस देश का. सारे संकटों का समाधान है. इस क्षेत्र में हमें जिस तरीके से पीएम ने हमेशा देश के सीमांत किसानों को, लघु किसानों को ऐसे सारे लोगों को प्राथमिकता देते हुए हमारे देश को आत्मनिर्भर भारत बनाना है तो किसानों का..किसान का कोई वर्ग नहीं, कोई जात नहीं, किसान..किसान हैं. सबके साथ मिलकर हमारे देश के उत्पादन को बढ़ाते हुए हम उन्हें सम्मान देने का काम करेंगे. इसलिए यहां किसान सम्मान योजना प्रारंभ की गई है. और प्रत्येक किसानों को सम्मान करते हुए कि वे देश का उदर भर रहे हैं. वे अन्नदाता है उनका सम्मान होना चाहिए और किसानों के लिए लगातार भारत सरकार भी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से शोध के ऊपर में रिसर्च के साथ इस देश की मिट्टी में जो ताकत है और यहां के किसानों की जो ताकत है वो सही तरीके से आगे बढ़ें, ये प्रधानमंत्री मोदी की कोशिश है.
मुंडा ने 8 दिसंबर को संभाला कृषि मंत्रालय का पदभार
आपको बता दें, रांची पहुंचने के बाद वे सड़क मार्ग से खूंटी के लिए रवाना हुए. यहां रनिया में एकलव्य वे मॉडल आवासीय विद्यालय का शिलान्यास करेंगे. इसके बाद वे फिर रांची वापस लौटेंगे और आज रात ही दिल्ली के लिए रवाना होंगे. जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने नई दिल्ली में शुक्रवार (8 दिसंबर) को कृषि भवन स्थित मंत्रालय में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का अतिरिक्त पदभार संभाला. इस बीच अर्जुन मुंडा ने मंत्रालय के अधिकारियों के साथ एक संक्षिप्त बैठक भी की. इसके साथ ही मुंडा ने भारत के अन्नदा| ता किसान भाईयों के बीच काम करने का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया.|