झारखंड में शुक्रवार को 15 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें हजारीबाग से सात, रामगढ़ से तीन, रिम्स में भर्ती एक मरीज के अलावा चाईबासा से तीन और जमशेदपुर से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 324 हो गई हैं। कोल्हान के सभी चार कोरोना पॉजिटिव मरीज प्रवासी मजदूर हैं और सभी बाहर से झारखंड आए हैं। जमशेदपुर और चाईबासा से शुक्रवार को मिले चार नए मरीजों को मिलाकर कोल्हान प्रमंडल में संक्रमित की कुल संख्या 25 हो गई है। जिसमें जमशेदपुर में 17, चाईबासा में 4 और सरायकेला में 4 मामले हैं।