बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दो हजार के पार पहुंच गई है। अब तक कुल 2105 मरीज मिले हैं। इनमें करीब 1200 से ज्यादा प्रवासी मजदूर हैं। पिछले 36 घंटे में रिकॉर्ड 329 मरीजों की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को 118 नए मरीज मिले। मधुबनी में 34, कटिहार में 19, बेगूसराय में 17, समस्तीपुर में 10 और पटना व गोपालगंज में 9-9 नए मरीज मिले हैं। सारण के 6, खगड़िया के 5, नवादा के 3, मधेपुरा के 2 और अरवल, सुपौल, पू. चंपारण व वैशाली के एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
