मिजोरम:
मिजोरम में 23 जनवरी को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। मिजोरम की राजधानी आइजोल के पास स्थित लेंगपुई एयरपोर्ट पर म्यांमार सेना का विमान क्रैश हो गया। विमान में कुल 14 लोग सवार थे। सूत्रों के अनुसार पिछले हफ्ते भारत-म्यांमार सीमा पार कर कुछ सैनिक भारत की सीमा पार कर मिजोरम राज्य में दाखिल हो गए थे, जिन्हें एयरलिफ्ट करने के लिए म्यामार सेना का सैन्य विमान म्यांमार से भारत आया था।
276 सैनिक मिजोरम आए थे, उनमें से 184 सैनिकों को वापस भेज दिया गया
बताया जा रहा है कि म्यांमार का शांक्सी वाई-8 विमान लेंगपुई एअरपोर्ट पर लैंड होने के क्रम में रनवे पर फिसल गया और क्रैश हो गया। इस हादसे में 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं ,जिन्हें लेंगपुई अस्पताल में भर्ती किया गया है।असम राइफल्स के एक अधिकारी के अनुसार कुल 276 सैनिक मिजोरम आए थे, उनमें से 184 सैनिकों को वापस भेज दिया गया है। बचे हुए सैनिकों को भी उनके देश वापस लौटाने के लिए ये विमान भारत आया था