मुंगेर: जिला अंतर्गत ई रिक्शा चालक कैलाश यादव की मौत इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार आज सुबह दस बजे वह अपना ई रिक्शा ले काम पे निकला था। पर उसकी तबियत बिगड़ गई। और वह उस दुकान में चला गया जहां वह पहले काम करता था। और जा कर वही कंबल तान सो गया। पर काफी देर के बाद वह नही उठा तो उसके दोस्तों के द्वारा उसे उठाया गया तो देखा कि वह काफी थरथरा रहा था।
जिसे तत्काल ले सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं इस मामले में परिजनों ने बताया की मृतक कैलाश यादव ई रिक्शा चाल अपना जीवन यापन करता है। साथ ही बताया की अपना गोतिया के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। और हो सकता है उसी लोगों ने उसे कुछ खिला दिया जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं इस मामले में डॉक्टरों के अनुसार उसकी मौत एक खुलासा पोस्टमार्टम के बाद होगा। साथ ही बताया की मृतक अपने पीछे गर्भवती पत्नी ओर 10 माह के बच्चे को छोड़ गया। मौत के बाद परिजनों में रो रो के बुरा हाल है।