Motihari:-
मोतिहारी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर सरकार ने लड़कियों को खुशहाल बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की वहीं कई लोग गांव के भोले- भाले लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर कमाई का साधन बना रहे हैं। यह मामला पूर्वी चम्पारण में सामने आया है। सुकन्या समृद्धि योजना का लोगों को लाभ दिलाने के नाम पर उनसे कार्यालय का संचालन करवाया जा रहा था। इसका खुलासा सुगौली थाना पुलिस ने किया है। पुलिस ने ठगी करने वाले को सुगौली के सरगम सिनेमा रोड पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर दिया गया हैं। एक घर में ऑफिस चला कर कई सहयोगियों के साथ राजेश मुखिया ठगी कर रहा था। राजेश सहित उसके सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है और उनके पास से करीब छह हजार फॉर्म बरामद किए गए हैं, जो सुगौली और मझौलिया थाना क्षेत्र के रहने वा हैं। इनके ठगी की सबसे ज्यादा शिकार मझौलिया की महिलाएं हुई हैं, क्योंकि सुगौली और मझौलिया दोनों सामीपवर्ती है। इसलिए इन लोगों ने अपना विधिवत कार्यालय सुगौली में खोल रखा था और दोनों थाना क्षेत्र के लोगों से ठगी करने का काम उनके द्वारा चल रहा था। सुगौली थाना के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह को जब यह बात पता चली तो छापेमारी कर गिरोह का खुलासा किया और उनके रैकेट को रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस छापामारी में एक घर के छत पर ठगों के द्वारा कई महिलाओं को बुलाकर फॉर्म को भरा जा रहा था। महिलाओं ने बताया कि एक लाभार्थी के नाम पर दो हजार रुपये इन लोगों के द्वारा लिए गए हैं।