हजारीबाग में मंगलवार को फिर से 06 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। ये सभी प्रवासी मजदूर हैं।रिम्स रांची के रिपोर्ट के मुताबिक 30 वर्षीय युवक एवं 42 वर्षीय अधेड़ कोरोना पॉजिटिव हैं। वही एमजीएम जमशेदपुर के मुताबिक चार लोग जिसमें से एक 42 वर्षीय दूसरा 37 वर्षीय तीसरा 23 वर्षीय एवं चौथा 19 वर्षीय युवक है। हजारीबाग में अब कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 32 पर पहुंच गया है। इनमें एक्टिव केस 29 हैं। जबकि तीन मरीज कोरोना से लड़कर जिंदगी की जंग जीत चुके हैं।
आज के ताजा 06 मामलों के साथ ही हजारीबाग में पहली बार शहर में कोरोना पहुंच गया है। 6 में से 1 मरीज कोर्रा हजारीबाग का रहने वाला है। इन कोरोना संक्रमितों में एक बरही का, एक बरकट्ठा का बताया जा रहा है। आज के 6 में से 4 मरीज बड़कागांव के क्वॉरेंटाइन सेंटर में हैं। हजारीबाग में मिले सभी छह संक्रमित प्रवासी मजदूर हैं और मुंबई से लौटे हैं। इनमें चार को बड़कागांव में क्वॉरेंटाइन किया गया है और 2 को सिलवार क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया है।